News Addaa WhatsApp Group

मोहर्रम का त्योहार सकुशल सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 6, 2025  |  8:54 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोहर्रम का त्योहार सकुशल सम्पन्न

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका सहित आसपास क्षेत्रों में मोहर्रम का त्यौहार ताजिया जुलूस निकालकर मनाया गया। इस मौके पर अनेक अखाड़ों के खिलाड़ियो ने अपने करतब दिखाए। जुलूस के साथ पुलिसिया व्यवस्था चाक और चौबंद दिखी।तीन बजे के लगभग जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर में पैदल मार्च भी किया और स्थित की समीक्षा की और मातहतों को त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जुलूस में या हुसैन के नारों से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। क्षेत्र में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बताते चलें कि नगर सहित आस-पास के पगरा,सोनबरसा, पिपरा कपूर,थरुआडीह,झांगा बाजार, मुजहना, परागपुर,गौनर,वरवा,बेलवा,पोखर भिंडा,बखराबाद,महजिदिया सहित अन्य गांव में लगभग छोटी बड़ी ताजिया निकाली गई इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा जलूस निकालकर या हुसैन के नारे लगाए गए विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने अपने करतब दिखाए।

नगर के कप्तानगंज चौराहे पर उतर दिशा से आए गांवों की ताजिया मिलन करने सरकारी अखाड़े पर आते हैं जो यह परम्परा वर्षों से चलता आ रहा है ।पूरब पश्चिम व दक्षिण दिशा से आने वाली ताजियाए व ताजियादार सरकारी अखाड़े पर दुतिय मिलन छोटी मस्जिद के पास होता है।इस दौरान ताजियादार अपना करतब दिखाते हैं।फिर कर्बला में जाकर दुखत व मेहरा कर्बला में दफन कर अपने परम्परागत मार्ग से अपने गाव जाकर चौक के लिए निकल गयी।ताजियादार संघ डा बब्लू खां ने बताया कि अपने सहयोगी डा एस एल खां, लियाकत अली सहित अंय लोगों के साथ शासन के मंशानुरूप त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया गया है जो अपने आप में भाईचारे की मिशाल है।ताजियादारो के लिए रास्ते में जगह जगह पानी और कुछ जगह फल की भी व्यवस्था की गयी थी जो सराहनीय रहा। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतू प्रशासन मुश्तैद रहा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह,नायब तहसीलदार सुनील सिंह, सी ओ कुंदन सिंह, कोतवाल राम सहाय चौहान, अपराध निरीक्षक गुलाब यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र, नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह, सहित सभी उपनिरीक सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही ।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking