News Addaa WhatsApp Group Join करें

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2026  |  8:53 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने घटना के महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रातः लगभग 10:35 बजे पीआरवी वाहन संख्या 2514 को इवेंट संख्या 09638 के माध्यम से ग्राम प्रधान जमशेद अख्तर द्वारा सूचना दी गई कि बिन्दवलिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही चालक मोहम्मद यूनुस और मुख्य आरक्षी आरजू प्रसाद सहित डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि पुलिस टीम गांव की मस्जिद के पास पहुंचकर ग्राम प्रधान से घटना की जानकारी ले रही थी। इसी दौरान कैफ रजा पुत्र जुल्फकार अली तथा उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम से विवाद शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी द्वारा घटनास्थल का वीडियो बनाने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया और देखते ही देखते एकजुट होकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पडरौना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार कराया गया।

पीआरवी प्रभारी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मुकदमा संख्या 333/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 191(2), 191(3), 109, 115(2), 351(3), 352, 121(1), 132 बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से दो को घटना के लगभग एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा फरार सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking