News Addaa WhatsApp Group

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2026  |  8:25 AM

915 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला खड़ा किया। मामला देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग ने अपने ही घर से करीब 80 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए और उन्हें एक दुकानदार को दे दिया।
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर में रखे कीमती जेवर अचानक गायब मिले। परिजनों ने खोजबीन की तो सच्चाई सामने आते ही उनके होश उड़ गए। पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया कि वह मोमोज खाने का आदी हो गया था और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने यह कदम उठा लिया।
सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए जेवर लेने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी दुकानदार से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी के जेवरों का क्या किया गया और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग हैरान हैं कि छोटी-सी खाने की लत कैसे इतनी बड़ी वारदात का कारण बन गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े…

हेतिमपुर में निर्माणाधीन पुल का कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया निरीक्षण
हेतिमपुर में निर्माणाधीन पुल का कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया निरीक्षण

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा हेतिमपुर आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking