ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा हेतिमपुर
पथरदेवा (देवरिया)।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हेतिमपुर में निर्माणाधीन पुल का आज शनिवार शाम को पथरदेवा विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के मानकों का सख्ती से पालन करने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष हेतिमपुर बिरेंद्र यादव, भाजपा नेता डॉ. विनय राव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने पुल निर्माण कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
देवरिया। सदर कोतवाली में नवागत प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय के कमान संभालने के…
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…