News Addaa WhatsApp Group

रामकोला में सांसद ने की जनसुनवाई, सुनी लोगों की समस्या,पीड़ितों को त्वरित न्याय दे अधिकारी- सांसद 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 14, 2022  |  7:37 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में सांसद ने की जनसुनवाई, सुनी लोगों की समस्या,पीड़ितों को त्वरित न्याय दे अधिकारी- सांसद 

रामकोला/कुशीनगर। कुुुुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूूूर्वक सुुना और मौके पर उपस्थित मामलेे से संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के लिए निर्देश दिया जिस मामले के अधिकारी मौके पर नही थे उनसे दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण को कहा।सांसद ने कहा कि सुनवाई पर आए किसी मामले के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रामकोला ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे अपराह्न करीब तीन बजे पहुंचे। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गावों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र सांसद को देते हुए समस्या बताई ।

जनसुनवाई केंद्र पर कप्तानगंज विकास खण्ड के विभिन्न गावों से आए लोगों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्या को जनसुनवाई कार्यक्रम में सांसद को अवगत कराया। सांसद ने शीघ्र निस्तारण हेतु उपस्थित एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को निर्देशित किया। 

जनसुनवाई में विद्युत, राजस्व, आवास, पेंशन सहित पुलिस विभाग के काफी मामले आये।एक मामला गन्ना से संबंधित आया जिसमें दिउलिया मनिया छापर गांव के लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर अपने क्षेत्र के गन्ना को कप्तानगंज चीनी मिल में न देकर रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल को सप्लाई कराने का आग्रह किया।जिस पर सांसद ने गन्ना मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने प्रति पूरी तरह आश्वस्त किया।थाना क्षेत्र के बसडीला का जमीनी विवाद का आया। सपहा डम्मर छपरा के रामानन्द ने भूमि पैमाईश, खोटही टोला भरटोली की कलावती देवी ने अवैध कब्जा को हटवाने सहित अनेक मामलों से संबंधित सैकड़ों की संख्या में प्राथना पत्र दिया। जिसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।साथ ही विभिन्न ग्राम सभा के प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता ने विकास कार्यों से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया।सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखें एवं फोन कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।सांसद ने कहा कि सरकार आमजन की परेशानियों को दूर कराने के प्रति गंभीर है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान हरिशंकर राय, पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित,अनूप श्रीवास्तव,रामदेव कुशवाहा,राजेश मिश्रा, आशुतोष गोविन्द राव उर्फ गोलू बाबू, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, सत्यपाल गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता, भानुुुप्रताप यादव, दिनेश चन्द, संतोष जायसवाल, दिनेश यादव,थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय,सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा, बीडीओ ऊषा पाल, एडीओ अभिषेक सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण व ब्लाक कर्मचारी सहित काफी संख्या फरियादीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking