रामकोला/कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कुशीनगर लोकसभा से पुनः उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सांसद विजय कुमार दुबे ने बुधवार को रामकोला विधानसभा के स्थानीय मंडल में जन सम्पर्क यात्रा निकाली।
तय कार्यक्रम के अनुसार जन सम्पर्क यात्रा रामकोला सीएचसी तिराहे से शुरू हुआ और भोदसी चौराहा, मोरवन, नंदा छपरा (बैरिया) धरमौली, धुआंटीकर सहित बीस गांवों में लोगों से जनसम्पर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद रामकोला नगर में देर शाम को समाप्त हुआ।
सांसद श्री दूबे ने जनसम्पर्क के जरिये चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए कहा कि मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये गाँव के गरीबों, किसानों, नौजवानों सहित दबे कुचलों का उत्थान हुआ है और देश का चौमुखी विकास हो रहा है। सांसद श्री दूबे ने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में अराजकता का माहौल था और गुण्डा मवालियों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि योगी जी ने यूपी से अराजकता को समाप्त कराया है और इस मिशन में उनका अभियान जारी है। यूपी को योगी जी के जरिये गौरवशाली सम्मान प्राप्त हुआ है। सांसद ने लोगों से अपील किया कि आगामी 1 जून के मतदान में मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी, संयोजक निशांत शुक्ला, धनंजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, डा0 अरुण श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, जिपंस हरिलाल कुशवाहा, राधेश्याम दीक्षित, बैकुंठ शाही, मनोहर गुप्ता, रवींद्र प्रजापति, शैलेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, विश्वजीत गोविन्द राव, गोलू मिश्रा आदि कार्यकर्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…