News Addaa WhatsApp Group

नौरंगिया: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण हादसे में मृतकों को युवाओं ने कैंडिल मार्च कर दी श्रद्धांजलि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2022  |  6:47 PM

726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नौरंगिया: मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण हादसे में मृतकों को युवाओं ने कैंडिल मार्च कर दी श्रद्धांजलि

पडरौना/कुशीनगर। नौरंगिया स्कूल टोला में बिगत दिनों मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए भीषण हादसे में नौरंगिया ग्रामसभा के युवाओं ने रविवार देर शाम कैंडिल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

उक्त गांव में बीते 16 फरवरी को मांगलिक कार्यक्रम में मटकोड़ के दौरान कुएं में गिरने से भीषण हादसा हो गया जिसमें 13 महिला व बच्चिया काल के गाल में समा गई।जिनकी आत्मा की शांति के लिए गांव के युवाओं ने घटना स्थल से नौरंगिया तिराहे पर शिव मंदिर तक कैंडिल मार्च निकाल शोक प्रदर्शन करते हुए नौरंगिया मन्दिर पहुच दो मिनट का मौन धारण करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इस मार्च में युवाओं ने हाथ में अस्पताल के मांग से सम्बंधित पोस्टर और बैनर भी लिया था।उक्त कैंडिल मार्च और श्रद्धांजलि में बलवन्त यादव, विजय जायसवाल, अनुपम कुमार, अजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मुनीब कुशवाहा, रूदल जायसवाल, रविशंकर, सत्तन यादव, शैलेश यादव,पारस भारती, जोगेश्वर जायसवाल, रूपचन्द सहित मृतकों के परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय मय स्टॉप मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking