News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: अज्ञात कारणों से लगी आग से पंपिंग सेट, सायकिल आदि जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 29, 2024  |  10:26 AM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: अज्ञात कारणों से लगी आग से पंपिंग सेट, सायकिल आदि जलकर खाक

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना के ग्राम पंचायत बलुअहीं में रविवार की आधी रात कटरैन की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, इससे पूरा घर और उसमें रखा पंपिंग सेट, सायकिल, लकड़ी आदि सामान जलकर राख हो गई। इसे लेकर गांव में काफी अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

ग्राम पंचायत बलुअहीं निवासी जयप्रकाश तिवारी पुत्र स्व.राजेन्द्र तिवारी का घर के बगल में थोड़ी दूर पर कटरैन की झोपड़ी है जिसमें पशुओं सहित मशीन आदि सामान रखे हुए थे, रविवार की देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों से उनकी झोपड़ी में आग लग गई, अगल- बगल के लोगों के शोर सुनकर ग्रामीण इक्ट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए, इस दौरान देखते ही देखते घर में रखा पंपिंग सेट, सायकिल, हजारों की कीमती लकड़ी और पशुओं के लिए रखा भूसा आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई तब जाकर आग को बढ़ने से रोका जा सका। सुबह भी लोग पंपिंग सेट आदि चलाकर पानी से आग बुझाने में जुटे हुए हैं। राजस्व निरीक्षक को गृहस्वामी ने सूचना दे दिया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking