खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
एसएचओ नेबुआ नौरंगिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि धारा 307/323 भादवि से संबंधित अभियुक्त चेतन साहनी उर्फ जिलाजीत निवासी मडार विन्दवलिया टोला दुसाधी पट्टी और इसी गांव निवासी हरिहर साहनी पुत्र बद्री को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अब्दुल अलीम, अखिलेश कुमार गौतम शामिल रहे।
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…