News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर बैठी महिला को रौंदा, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

May 18, 2024  |  7:49 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर बैठी महिला को रौंदा, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
  • घटना स्थल से भाग रहे ट्रक को पकडियार चौकी पुलिस ने पकड़ा

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार मुख्य सड़क पर शनिवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार बाइक पर बैठी महिला को रौंद कर भागते समय पकड़ियार चौराहे पर पुलिस ने धर दबोचा। ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी महिला की मृत्यु हो गई और बाइक चला रहा युवक घायल हो गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

शनिवार की सुबह लगभग 11बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार- कौवासार मुख्य मार्ग के वकील टोला के समीप तेज रफ्तार एक ट्रक ने केरवनिया मायके से बाइक पर बैठ कर घर लौट रही महिला को ट्रक ने ठोकर मार रौंद दिया। ट्रक के चपेट में आने से एकडंगी निवासी 50 वर्षीय रुमा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक मृतका का भतीजा अजय कुमार कन्नौजिया घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रूमा और भतीजा अजय केरवनियां से मुंडन संस्कार कार्यक्रम से बिदाई होकर अपने घर एकडंगी जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर थाना नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पकड़ियार चौकी पुलिस भाग रहे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। देर शाम पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचने पर स्वजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। वहीं पति सुईट और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking