News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: महिला ने अपने ही गाँव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच मे जुटी।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2021  |  9:03 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: महिला ने अपने ही गाँव के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच मे जुटी।

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान पति द्वारा जाति से कुजात (समाज से बहिष्कृत) करने की धमकी दे सादे पन्ने पर पंचो के सामने दबाव बनाकर हस्ताक्षर करा लिया। पीडित महिला ने बुधवार को शिकायत पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग की है,पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच मे जुट गई।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला 16 अक्टूबर शाम पांच बजे गांव के बाहर खेतों में पशुओं को चारा काटने के लिए गई हुई थी जहां गांव के एक व्यक्ति महिला को अकेला देखकर उसे गन्ने के खेत मे जबरन मुह दबाकर उठा ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, महिला द्वारा शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति मौके से भाग निकला, पीडिता जब थाने शिकायत के लिए जाना चाही तो ग्राम प्रधान पति द्वारा जबरन दबाव बनाकर महिला को समाज से बहिष्कृत करने का धमकी दे कुछ पंचो के समक्ष सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करा लिया गया और पुलिस से शिकायत करने पर कुजात छाटने की धमकी भी दी गई,उधर मंगलवार को भी उक्त आरोपी द्वारा छीटाकशी की गई जिसके बाद महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस तहरीर पाते ही मामले की जांच मे जुट गई है। इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है, सत्यता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking