News Addaa WhatsApp Group

नीट की परीक्षा पास कर दो होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2025  |  7:27 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नीट की परीक्षा पास कर दो होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान 

हाटा कुशीनगर । हाटा नगर पालिका के गांव देवरिया देहात निवासी त्रिपुरारी उपाध्याय का पुत्र निखिल उपाध्याय व पिपरा बसंत पुर निवासी शिवांश प्रताप यादव ने नीट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

निखिल उपाध्याय ने पहली बार में ही नीट की परीक्षा 558/720 अंक प्राप्त कर 903 वां रैंक आल इंडिया उत्तीर्ण किया है। निखिल की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पड़रौना व 12 वीं जयपुर से हुई है वह कोचिंग कर नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। वहीं पिपरा बसंत पुर निवासी संतोष कुमार यादव का पुत्र शिवांश प्रताप यादव हाई स्कूल की शिक्षा गुरुकुल ज्योति हरियाणा और इंटर की शिक्षा गुरुकुल नीलोखेड़ी करनाल से हुई है जो कि अपने पहले प्रयास में ही बिना कोचिंग के ऑल इंडिया रैंक 541 और कैटिगरी रैंक ओबीसी में 140 स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

इन होनहारों की सफलता पर नीता देवी महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता अश्विनी तिवारी,अजय तिवारी, सत्येन्द्र उपाध्याय,नितिन उपाध्याय सभासद देवेन्द्र चौहान सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking