नेंबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानापुलिस ने बीती रात क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में सूचना पर पहुंच धर्म प्रचारक को आपत्तिजनक सामग्री व पासबुक सहित गिरफ्तार कर आज जेल भेजा।
उक्त गांव निवासी पप्पू कुम्हार के दरवाजे पर जमीन पर बैठे कुछ ग्रामीणों को एक व्यक्ति हाथ मे बाइबिल लेकर संबोधित करते हुए उनके दुखों व बीमारियों से निजात हेतु येशु की शरण में आने का आवाहन्न कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे तो प्रार्थना सभा जारी पाया व कुछ ग्रामीणों को आपत्ति करते हुए भी देखा।जिस पर उन्होंने उक्त प्रचारक को अपनी कस्टडी में लेकर थाने लाया जिसकी तलाशी के दौरान बैग से कुछ प्रचार सामग्री के साथ ही विभिन्न मिशनरी संस्थाओं से मिले धन के ब्यौरे वाली बैंक पास बुक मिली।
पुलिस ने उसकी पहचान नान्हू के 35 वर्षीय पुत्र राजकिशोर निवासी सोनबरसा,बेलवाघाट जिला महराजगंज के रूप में करते हुए सुसंगत धाराओं में आज जेल भेज दिया।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…