News Addaa WhatsApp Group

Bihar politics crisis: बिहार में गिर गई महागठबंधन की सरकार, CM नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2024  |  11:37 AM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bihar politics crisis: बिहार में गिर गई महागठबंधन की सरकार, CM नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Nitish Kumar Resigns: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने पाला बदलने की पूरी रणनीति बना ली है. कुछ देर में बीजेपी, हम और जेदीयू की संयुक्‍त बैठक होने वाली है. नीतीश कुमार को बीजेपी और हम विधायक समर्थन पत्र सौंपेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार, एक बार फिर मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. नीतीश के साथ उनके नए सहयोगी भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं. राजभवन अधिकारी ने बताया कि बिहार के राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार किया, नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है.

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो गया. नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में लौट रहे हैं, जिसने पहले ही जद (यू) नेता के लिए समर्थन पत्र एकत्र कर लिया है. सुनने में यह भी आ रहा है कि भाजपा और जदयू ने तीन महीने के भीतर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को भी अंतिम रूप दे दिया है.

नीतीश कुमार ने 2022 में बीजेपी से नाता तोड़कर और लालू यादव की राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ ‘महागठबंधन’ में सरकार बनाई. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद वर्तमान में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन राजद भी बहुमत के आंकड़े- 122 से 43 सीटें पीछे है. 78 विधायकों की संख्या के साथ भाजपा विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

बिहार विधानसभा सीटों का गणित
राजद- 79 विधायक
बीजेपी- 78 विधायक
जद(यू)-45
कांग्रेस – 19
सीपीआई (एम-एल) – 12
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 4
सीपीआई-2
सीपीआई (एम) – 2
एआईएमआईएम – 1
निर्दलीय विधायक- 1

नीतीश कुमार के जाने पर अब ‘महागठबंधन’ का क्या होगा?
जद (यू) सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग हो गया है, तो उसके पास बहुमत के आंकड़े से आठ विधायक कम हो गए हैं. राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हालांकि, संकेत दिया है कि वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. कांग्रेस और वाम दलों के समर्थन से गठबंधन के पास 114 विधायक होंगे – जो बहुमत से आठ कम है.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking