News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान में नहीं थी किसी अन्य दल की रुचि- विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 26, 2021  |  4:51 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान में नहीं थी किसी अन्य दल की रुचि- विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश की जनता ने सभी राजनैतिक दलों को अवसर दिया परंतु उनके पास विजन न होने के कारण देश व प्रदेश के विकास को वो गति नहीं मिली जो गति वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिली है। पीएम मोदी ने 2014 में ही कह दिया था कि देश जहां है इसको इससे और आगे ले जाना है। देश का तीव्र गति से विकास नेतृत्व के मजबूत इच्छा शक्ति का परिणाम है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

यह बातें विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं, कहा कि पीएम द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद कुछ राजनैतिक दल के लोग इसे अपनी उपलब्धि बताना शुरू कर दिया है जबकि हकीकत यह है कि वास्तविक तौर पर किसी अन्य राजनीतिक दल की रुचि उड़ान में नहीं थी।बताया कि अन्य दलों के प्रमुख व्यक्ति समझौते के आधार पर उड़ान की बात करते थे।अनेक बार विभिन्न कंपनियों के सीईओ का यहां आगमन तो हुआ, लेकिन कभी उड़ान की उपयोगिता पर प्रश्न चिह्नि लग जाता था,कितने भारतीय व विदेशी पर्यटक यहां आएंगे स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं बन पाता था। इस पर विराम लगाते हुए पीएम मोदी ने बीते 20 अक्टूबर को एयरपोर्ट से उड़ान प्रारंभ करवा कर देश व दुनिया को विकास का एक बेहतर संदेश दिया।इससे पर्यटन व्यवसाय, रोजगार के अवसर तो उपलब्ध होंगे ही यह साथ-साथ देश को समृद्धशाली,आत्मनिर्भर और नए भारत के निर्माण में एक बेहतर कदम होगा।

राज पाठक/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking