खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के लखुआ- लखुईं गांव में बना नव निर्मित एएनएम सेंटर बिजली सप्लाई से वंचित है। ग्रामीणों ने पोल लगाकर सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की विभाग से मांग की है।
खड्डा विकास खण्ड के लखुआ- लखुईं गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के बगल में नव निर्मित एएनएम सेंटर बनकर तैयार है। सेंटर रंग रोगन कर बनकर बिल्कुल तैयार है, लेकिन अभी तक सेंटर में बिजली सप्लाई नहीं की गई है जिसके चलते भवन बनाने का उद्देश्य विफल हो रहा है। गांव में बिजली विभाग द्वारा सेंटर के बगल में ही बिजली पोल गिराया गया है जो सड़क पर धूल फांक रहा है।
समाजसेवी मोतीलाल गुप्ता, निशित कुमार मिश्र सहित दर्जनों लोगों ने बिजली विभाग से एएनएम सेंटर तक बिजली पोल लगाकर सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…