कसया/कुशीनगर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया कुशीनगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि उच्च न्यायलय के न्याय मूर्ति राम मनोहर नरायन मिश्र, विशिष्ट अतिथि जिला ज़ज अशोक कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति श्री मिश्र ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच दोनों स्वतंत्र हैं लेकिन दोनों के समन्वय से वादकारियों को अधिवक्ता न्याय दिलाते हैं। अधिवक्ता होना गौरव की बात है और अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। आशा है आप लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। आपकी संमस्याओं के समाधान के लिए मेरा हर तरह का समर्थन है।
उपभोक्ता फोरम बीके पाण्डेय, संजय सिंह बघेल,उमेश चन्द दत्त राय, अवधेश पाण्डेय, चन्देश्वर गोंविन्द राव, पंचानंद मिश्रा, बद्री नरायन दुबे,आदि ने भी स्वागत उद्बोधन किया। मुख्य अतिथि ने नवागत बार संघ के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री दीन दयाल मल्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, उपाध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, सौरभ कुमार, पुस्तकालय मन्त्री रामाश्रय श्रीवास्तव, संयुक्त मन्त्री सूचना विनय कुमार सिंह, संयुक्त मन्त्री प्रशासन सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा सहित सदस्य गण अनिरुद्ध पाण्डेय, उपेंद्र त्रिपाठी, अमरेंद्र राव, ब्रजेन्द्र बरनवाल आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । इससे पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर की बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बार संघ ओमप्रकाश पाण्डेय, उमेश चन्द दत्त राय, अवधेश पाण्डेय, राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जलज सिंह, त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव आदि माल्यार्पण,बुके और अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि व मंचासीनो को सम्मानित किया। निवर्तमान मन्त्री आनन्द राय ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय तथा संचालन प्रदीप कुमार शर्मा ने किया l
इस अवसर पर पूर्व विधायक व बार संघ अध्यक्ष रजनीकांत मणि त्रिपाठी, चन्देश्वर गोंविन्द राव,पंचानंद मिश्रा, बद्री नरायन दुबे, राजू लाल श्रीवास्तव, उदयभान यादव, अजय शंकर ओझा, रमन कुमार पाण्डेय, प्रमोद निषाद, सौरभ शर्मा, अशोक राय, अहमद अली, विंदयावासिनी त्रिपाठी, सोहराब अली, राजू यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, राजीव राव सहितभारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…