News Addaa WhatsApp Group Join करें

“धाकड” धवल की कुशीनगर पुलिस ने अनूठे तरीके से सेलिब्रेट की दिवाली…दरवाजा खोलो, दिवाली पर पुलिस आई है….ज़रूरतमंदों के बीच कुशीनगर पुलिस ने मनाई दिवाली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2023  |  5:47 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“धाकड” धवल की कुशीनगर पुलिस ने अनूठे तरीके से सेलिब्रेट की दिवाली…दरवाजा खोलो, दिवाली पर पुलिस आई है….ज़रूरतमंदों के बीच कुशीनगर पुलिस ने मनाई दिवाली WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । दिवाली पर लोग अलग-अलग तरीके से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। ज़िले के एसपी धवल जायसवाल और उनके पुलिस के सामने त्योहार पर कानून व्यवस्था को संभालने की अहम जिम्मेदारी है। काम के दबाव के बीच धाकड धवल के पुलिस ने भी दिवाली को अनूठे तरीके से सेलिब्रेट किया। इसका शुरूवात खुद IPS धवल जायसवाल ने धाकड तरीक़े से छोटी दिवाली को वृद्धा आश्रम से बुजुर्गों को दिवाली का उपहार देकर और उनका सेवा कर के किया फिर कुशीनगर पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच जाकर दिवाली की खुशियों को बांटा।

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

”धाकड” धवल के पुलिस का अनूठे तरीके से सेलिब्रेट

दरवाजा खोलो पुलिस है, यह आवाज सुन घर वाले अपने झोपड़े के अंदर सहम से गए, पर दरवाजा खोला तो पाया कि, कुशीनगर पुलिस का एक दरोगा अपने मातहतों के साथ मिठाई की डिब्बा लिए खड़ा है। यह देख घर मुखिया को अपने आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था कि, आज उसकी खातिर अंजान खाकी का जवान दिवाली जैसा बड़ा पर्व मनाने आया है तभी दरवाजे पर खड़े दरोगा ने उन्हें गले से लगा लिया और दिवाली की शुभकामना के साथ उपहार दिया।

अक्सर किसी के दरवाजे पर पुलिस की लाल बत्ती खड़ी हो जाये तो उसके दिमाग में एक ही बात सामने आती है कि, कही पुलिस उसे गिरफ्तार या अन्य कारणों से तो नहीं आई है, लेकिन इस दिवाली कुशीनगर पुलिस लगभग हर उस गरीब परिवार मुशर बस्ती, बेसहारा और वृद्धा आश्रमों में जा रही है जो किन्ही करणो से दिवाली मनाने में असमर्थ है.

इस दिवाली कुशीनगर पुलिस के जवान लगभग हर उस दरवाजे पर मिठाई के डिब्बों के साथ दस्तक दे रहे हैं, जहां दिवाली की खुशियां मनाने वाला कोई नहीं और गरीबी के कारण वह त्यौहार से महरूम रह गए । पुलिस का इस दिवाली मानवीय चेहरा देख उन लोगों के चेहरे खुशी से खील उठे, जो दिवाली जैसा त्यौहार मना पाने में अक्षम थे। ऐसा नहीं है कि, कुशीनगर पुलिस यह नेक कार्य पहली बार कर रही है, इससे पूर्व भी दिवाली में पुलिस कर्मियों ने बेसहारों के साथ दिवाली मनाई थी, लेकिन इस दिवाली गरीबों और बेसहारों के साथ दिवाली पुलिस के जवान बड़े ही भव्य तरीके से मना रहे हैं।

कुशीनगर ज़िले तरयासुजान थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक अशुतोश सिंह बताते हैं कि, अपने थाना क्षेत्र के मैं लगभग हर उस गॉंव में गया, जिनके घर में दिवाली मनाने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोगों के साथ दिवाली मनाने पर एक अनोखा एहसास होता है कि, हम भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, दिवाली जैसा पर्व कुछ लोग गरीबी के अभाव में नहीं मना पाते, लेकिन इस वर्ष अपने बीच हमे पाकर रामराज जैसे लोगों के चेहरे खुशी से खील उठे. आपको बता दे इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान आशुतोष सिंह के साथ निरीक्षक अपराध महेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिषद श्याम लाल निषाद, कांस्टेबल मोहरिर अखण्ड प्रताप सिंह, कांस्टेबल श्री कृष्ण मौर्य, कांस्टेबल अश्विनी यादव समलित रहे.

वहीं दूसरी ओर ज़िले के तमकुहीराज थाने में तैनात इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के वृद्ध लोगों और बेसहारों को मिठाईयां बांटी और उनके साथ खुशियां साझा कर दिवाली मनाई।

कुछ इसी तरह दिवाली का त्यौहार ज़िले के कप्तान धवल जायसवाल समेत थानाध्यक्ष पटहेरवा राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा राज प्रकाश सिंह, कोतवाली पड़रौना सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक खड्डा नीरज कुमार राय ने अपने अपने पुलिस टीम गरीब और बेसहारों के बीच मनाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking