News Addaa WhatsApp Group

P N Pathak Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा प्रत्याशी ने किया श्रमजीवियों सम्मान! बताई उपलब्धियां व योजनाएं, मांगा समर्थन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2022  |  6:27 PM

1,063 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
P N Pathak Kushinagar/कुशीनगर: भाजपा प्रत्याशी ने किया श्रमजीवियों सम्मान! बताई उपलब्धियां व योजनाएं, मांगा समर्थन

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक ने गुरुवार सुबह कसया नगर के श्रमजीवियों का सम्मान किया। श्रमजीवियों के हितार्थ मोदी-योगी सरकार द्वारा किये गए कार्यों और भावी योजनाओं का जिक्र करते हुए समर्थन की अपील की।

प्रत्याशी के साथ प्रदेश की तेजतर्रार महिला नेत्री सीमा शर्मा ने कसया नगर के गांधी चौक, बस स्टेशन रोडवेज, मुख्य मार्ग, गोलबाजार आदि जगहों पर दैनिक मजदूरी करने आने वाले लोगों, ई रिक्शा चालक, फुटपाथ दुकानदारों से मुलाकात की। पटका व माला पहनाकर श्रमजीवियों का सम्मान किया गया। संवाद के दौरान प्रत्याशी ने कहा कि मोदी योगी सरकार ने श्रमजीवियों को बेटियों की शादी, राशन योजना, ई श्रमिक अनुदान योजना, स्वास्थ्य योजना, बीमा योजना, पाल्यों की पढ़ाई, छात्रवृति आदि लागू कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। आजादी के बाद से आज तक किसी कांग्रेस या सपा की सरकार ने कभी श्रमजीवियों की चिंता नही की। कांग्रेस का प्रदेश सचिव का पद छोड़ भाजपा में शामिल हुई सीमा शर्मा ने संवाद के दौरान कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने लगातार कार्य किया है। भाजपा देश की आवश्यकता है। श्रमजीवी उमेश कुमार, राजन प्रसाद, दीना गोंड, अभिमन्यु कुशवाहा , रामप्रसाद आदि ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए वोट करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व प्रत्याशी ने दल बल के साथ नौका टोला, गुप्ता टोला, बाबू तोला,धुरिया खास,सिंहपुर,मोतीपुर,धुरिया बन्हवा टोला, धुरिया भाठ का दौरा कर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। मिल रहे समर्थन से प्रत्याशी अभिभूत दिखे। इस दौरान हियुवा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, प्रमिल गुप्ता, विंध्यवासिनी चौरसिया, शिध्येश्वर शाही, वीरेंद्र मिश्र आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

कल सांसद विजय करेंगे सम्पर्क: कुशीनगर के सांसद विजय दुबे शुक्रवार को कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी पी एन पाठक के समर्थन में बनवारी टोला, माधोपुर, सिसई, शिवराजपुर,धुरिया , बटरडेरा, मैनपुर, खदही, साखोपार, रजवाबर, बहोरापुर का दौरा कर मतदाताओं से सम्पर्क व विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking