खड्डा/कुशीनगर। न्यायालय के आदेश के क्रम में रविवार को खड्डा पुलिस ने वर्ष 2022-23 में 61 मुकदमों में बरामद लगभग 4680 लीटर अवैध अंग्रेजी व कच्ची शराब को जेसीबी से गढ्ढे खोदकर नष्ट कराया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गई अवैध शराबों को निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं उक्त के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक खड्डा आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से आदेश प्राप्त कर रविवार को वर्ष 2022 से 2023 तक कुल 61 मुकदमों में बरामद 4680 लीटर अवैध शराब कीमत लगभग 15 लाख को थाना परिसर के खाली जगह पर जेसीबी से गढ्ढा खोदकर नष्ट किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह, पीओ शशिकान्त, उप निरीक्षक अखिलेश यादव, उप निरीक्षक प्रिंसी पाण्डेय, हेड मोहर्रिर गोवर्धन गौड, अरविन्द कुमार, ग्रामीण राजन पाण्डेय, बद्रीनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…