News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: पशु तस्करी का अजूबा माडल! बोलेरो से दो गो वंश बरामद, जानवर काटने के औजार के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2024  |  4:23 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पशु तस्करी का अजूबा माडल! बोलेरो से दो गो वंश बरामद, जानवर काटने के औजार के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । पुलिस की सक्रियता देख पशु तस्कर अब तस्करी का ट्रेड में बदलाव करने लगे है,लेकिन कुशीनगर में संतोष कुमार की पुलिस की पैनी निगाहों को पशु तस्कर धोखा नहीं दे पा रहे है। ऐसा ही एक खुलासा कोतवाली पडरौना की पुलिस ने किया है,एक बोलेरो वाहन से दो गो वंश और जानवर काटने के उपकरण के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर सबको चौका दिया है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए बताया की अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक बोलेरो वाहन से कुछ दिनों से गोवंशीय जानवरों को गाड़ी में लादकर बध हेतु गौ तस्करी का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में टीमें लगायी गयी थीं ,इसी क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली पडरौना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी सिधुआ धीरेंद्र कुमार राय,उप निरीक्षक संदीप यादव चौकी प्रभारी सुभाष चौक, उप निरीक्षक रवि कांत सिंह चौकी प्रभारी कस्बा पडरौना,आरक्षी सूरज मौर्य,आरक्षी धर्मेंद्र यादव,आरक्षी अजय सिंह,आरक्षी उमेश यादव,आरक्षी अंगद यादव
की टीम द्वारा सिधुआ मिश्रौली मार्ग पर शैतान चौक अण्डर पास तिराहे के पास गाड़ाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से क्रुरता पूर्वक लादकर ले जाये जा रहे दो गोवंशीय पशु मय जानवर काटने वाला लकड़ी का ठीहा, जानवर काटने हेतु छोटे-बड़े औंजार के साथ एक शातिर पशु तस्कर महफूज पुत्र सलाउद्दीन साकिन बसहिया वनबीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किया गया अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है। जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गौ तस्करी का काम करता है, और गोवंशीय पशुओ के मांस को बेचकर आर्थिक लाभ लेता है। गो-तस्करी करने के लिए बोलेरो वाहन को हम लोग मोडीफाई कराकर वाहन के सीसों पर काली फिल्म लगा देते हैं। जिसके कारण हम लोग आसानी से जानवरो को लादकर गोतस्करी का काम करते हैं ।

बहरहाल पुलिस की सक्रियता का परिणाम है की अब तस्कर तस्करी का तरीका बदल कर अपने कार्यों का अंजाम दे रहे है। लेकिन पुलिस भी उनके मंसूबों पर पानी डालने से पीछे नहीं रह रही है,जिसका जीता जागता उदाहरण कोतवाल पडरौना आशुतोष कुमार सिंह की अगुवाई में उनकी टीम ने कर दिखाई।

संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking