News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना ने तमकुहीराज को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  7:37 PM

890 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना ने तमकुहीराज को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को लिग मैच तमकुहीराज और पडरौना बीच खेला गया। टास जीतकर पडरौना की टीम ने गेंद बाजी करने का निर्णय लिया। तमकुहीराज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओभरो के खेल में 12 ओभरो में 125 रन बनाकर सिमट गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पडरौना के तरफ से हेमंत की घातक गेंदबाजी से तमकुहीराज की टीम ने घुटने टेक दिये 4 विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेमंत को मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी की पडरौना टीम ने आठ ओभरो 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर ली। तमकुहीराज को आठ विकेट से हरा दिया ।

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा क्रिकेट मैच का शुभारंभ फीता काटकर व खिलाडियों के परिचय प्राप्त कर किया। सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि क्रिकेट मैच के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता हैं। यही युवा आगे चलकर खेल माध्यम से प्रदेश व देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करते हैं। कमेन्ट्री अरविंद मिश्रा अंपायरिंग पिन्टू राव,सत्येंद्र सिंह ने किया।

इस दौरान अनिल कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, उस्मान गनी संतोष गुप्ता उदयभान कुशवाहा, आनन्द प्रकाश,प्रशांत मिश्रा सुनील गोंड़ गोविंद चौबे,राहुल गोंड़, रोहित सिंह,गुडडू चौहान,सोनू गोंड़,मुकेश, चौहान,दीपक चौबे,निकेश चौहान,देवेन्द्र, अभिमन्यु आदि लोग मौजूद रहे।

शनिवार को 2 बजे से पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट मैच सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर पडरौना व तमकुहीरोड के बीच खेला जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking