News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: अंतर प्रांतीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार! पीकप से तस्करी कर ले जायी जा रही 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2024  |  5:46 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: अंतर प्रांतीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार! पीकप से तस्करी कर ले जायी जा रही 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर । हर कीमत पर शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी डालने के आतुर कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर प्रांतीय तस्करो को उस समय दबोचा है,जब वह कुछ क्षण में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले थे, पकड़े गए दोनो तस्कर अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे है।

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

जिले में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक-थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को कोतवाली पडरौना के बांसी पुलिस चौकी के पास कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस चौकी प्रभारी बांसी विपिन कुमार सिंह, उप निरीक्षक हरिकेश सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह,हेड कांस्टेबल देवेन्द्र यादव,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह,आरक्षी विपिन यादव की टीम द्वारा जरिए मुखबिर की सूचना पर एक पीकप वाहन नं0 BR 06 GD 0187 से तस्करी कर ले जायी जा रही चौबीस पेटी अंग्रेजी शराब 8PM GOLD प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 207 लीटर बरामद कर मौक से दो अभियुक्तों विजय यादव पुत्र लल्लन यादव पता मोरबेलवा थाना गबनहा जनपद प0चम्पारण बिहार, सुधीर महतो पुत्र रामचन्द्र महतो निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर जनपद प0चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

बोली पुलिस

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक पडरौना असुतोष कुमार सिंह का कहना है कि अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया है कि वे तेल के बड़े धारिता वाले ड्रमो मे पुलिस के निगाह से बचने के लिए अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर पीकप वाहन पर लादकर उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में ले जाते है बिहार मे शराब बन्दी है इसलिए वहां पर मुह मांगे कीमत पर अंग्रेजी शराब को बेचकर धन अर्जित करते हैं । कोतवाल ने बताया की पकड़ा गया शराब तस्कर सुधीर महतो जिले के थाना चौरा खास से पूर्व ने शराब तस्करी में जेल जा चुका है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking