News Addaa WhatsApp Group Join करें

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 7, 2026  |  8:09 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफ.एम.जी.ई) में मथौली कस्बा के वार्ड नंबर 12 निवासी विरेन्द्र गुप्ता के पुत्र आलोक कुमार गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसे पास करने के बाद विदेशी मेडिकल स्नातकों को भारत में चिकित्सा अभ्यास का अवसर मिलता है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

आलोक गुप्ता की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता की सूचना मिलते ही पिता विरेन्द्र गुप्ता,माता संगीता देवी व रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिवार के लोगों ने कहा कि आलोक कुमार गुप्ता की मेहनत,लगन और अनुशासन का यह परिणाम है। जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि आलोक गुप्ता आगे चलकर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे। उनकी इस सफलता से मथौली बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है। कस्बा सहित क्षेत्र के विनय कुमार सिंह, भोला यादव, लवकुश जायसवाल, रमेशचंद्र यादव,प्रिंस जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, संजय मिश्र आदि ने आलोक कुमार गुप्ता के इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking