News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से लूट की साजिश का पर्दाफाश, साथी ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 8, 2026  |  3:09 PM

2,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 घंटे में लूटकांड का ‘द एंड’! कलेक्शन एजेंट से लूट की साजिश का पर्दाफाश, साथी ही निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार WhatsApp

कुशीनगर। जिले की चौराखास पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कलेक्शन एजेंट से हुई डेढ़ लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा कर अपराधियों को करारा जवाब दिया है। पुलिस की तेज़ कार्रवाई में लूट की रकम में से 1.40 लाख रुपये, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि जिस कलेक्शन एजेंट को लूट का शिकार बताया जा रहा था, उसी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:35 बजे सूचना मिली कि थाना चौराखास क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा (दर्जिया) के पास कुछ बदमाशों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर 1.50 लाख रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के नेतृत्व में थाना चौराखास और स्वाट टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों और गहन छानबीन के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर पूरे लूटकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया।

बताते चले कि पूछताछ में सामने आया कि एक व्यापारी की दुकान पर बकाया वसूली का काम करने वाला विपिन तुरहा पहले से ही पूरी साजिश का सूत्रधार था। उसने अपने रिश्तेदार वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर के साथ योजना बनाई कि वह जब वसूली कर लौटेगा तो रास्ते में नकली लूट की घटना कराकर पूरी रकम हड़प ली जाएगी। योजना के अनुसार विपिन लगातार व्हाट्सएप के जरिए अपनी लोकेशन जगुआर को भेजता रहा, ताकि साथी सही समय पर वारदात को अंजाम दे सकें।
निर्धारित योजना के तहत बाढ़ू चौराहा के पास अफजल अंसारी, शहनवाज अंसारी, वीरेन्द्र उर्फ जगुआर, नीरज यादव और एक अन्य आरोपी ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि वारदात के दौरान कहानी में उस समय मोड़ आ गया जब मारपीट का नाटक करते समय विपिन ने शहनवाज को घूंसा मार दिया। इससे नाराज शहनवाज ने विपिन की जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण उसे वास्तविक चोटें आईं और इलाज कराना पड़ा। लूटकांड के मुख्य साजिशकर्ता विपिन तुरहा तथा एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का विधिक निस्तारण किया जाएगा। इस प्रकरण में लूट के 1,40,000 रुपये नकद लूटा गया एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बजाज सीटी-100 एवं बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ
अफजल अंसारी निवासी रघुनन्दनपुर मंगल टोला, थाना चौराखास शहनवाज अंसारी निवासी भानपुर, थाना चौराखास वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर निवासी दुहौना, थाना कटया, गोपालगंज (बिहार) ,नीरज यादव निवासी रघुनन्दनपुर मंगल टोला, थाना चौराखास की गिरफ्तारी हुई हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष चौरा खास दिनेश कुमार, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित थाना चौराखास और स्वाट टीम के पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते 24 घंटे के भीतर लूट की गुत्थी सुलझ गई और अधिकांश रकम भी बरामद कर ली गई। पुलिस का कहना है कि अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से क्यों न रचा जाए, कानून के हाथ उससे कहीं ज्यादा लंबे हैं। चौराखास पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों की हर चाल पर पुलिस की पैनी नजर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking