हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।हाटा वन प्रभाग रेंज द्वारा में हुए इस कार्यक्रम में विधायक मोहन वर्मा,रेंजर अमृता चंद सिंह शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक मोहन वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि लगातार बदलते मौसम और घटती वर्षा चिंता का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी उपाय है और यह अभियान भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगा।रेंजर अमृता चंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से एक-एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।रेंजर ने पेड़ों को हमारे प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट बताया, जो वर्षों तक जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित रखते हैं।इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय श्रीवास्तव,अब्दुल आलम,अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…