फाजिलनगर/कुशीनगर। आमजनों के बीच जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है,यह हमारी संस्कार, व्यक्तित्व को दर्शाता है,इसे जो अपने जीवन में उतरता है,वही असली,जमीनी समाजसेवी होता है, इससे बड़ा धर्म और पुण्य कार्य दूसरा कोई नहीं है।
उक्त विचार रेड हिल्स ग्रुप के चेयरमैन और निरीह लोगों के रहनुमा आलमगीर भाई ने अपने विधान सभा फाजिलनगर में विभिन्न जगहों पर गरीब ,जरूरतमंद लोगों के दरवाजे दरवाजे पर पहुंच कर उनसे रूबरू होते हुए कही। साथ ही उन्होंने इस सर्द के मौसम में एक छोटी सी पहल करते हुए जरूरतमंद,निर्बल,असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़े कंबल का वितरण किया।
रेड हिल्स ग्रुप के चेयरमैन भाई आलमगीर ने न्यूज अड्डा से बात करते हुए बताया कि गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है और ऐसी सेवा करके मैं अपने आप को धन्य समझता हूं ! समाज में सामाजिक कार्य करके मैं अपने विधान सभा में एक मिशाल प्रस्तुत करना चाहता हूं ताकि आम जनता की सेवा कर सकूं। जब कोई जरूरतमंद व्यक्ति मुझ पर विश्वास करके मेरे पास आता है,तो मेरा प्रयास रहता है,कि उसके विश्वास की कसौटी में हम शत प्रतिशत खरा उतरू।
रेड हिल्स ग्रुप के एक कर्मयोगी,शख्शियत सर्वेश जी शर्मा ने बताया कि हमारे ग्रुप के चेयरमैन भाई आलमगीर हम सबके अभिभावक है,इनकी यह छोटी सी पहल यथाशक्ति कोशिश समय समय पर हम सभी कर्मयोगियों की हौसला अफजाई देती हुई नित्य हिम्मत प्रदान करती हैं। हमारे चेयरमैन द्वारा जारी यह पुनीत कार्य का कारवां आगे भी जारी रहेगा।
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…