News Addaa WhatsApp Group Join करें

फर्जी दांत डाक्टर के गलत इलाज से मासूम की हालत बिगड़ी, सांसद विजय कुमार दुबे ने पहल कर एम्स में कराया भर्ती

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2025  |  12:12 PM

413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फर्जी दांत डाक्टर के गलत इलाज से मासूम की हालत बिगड़ी, सांसद विजय कुमार दुबे ने पहल कर एम्स में कराया भर्ती WhatsApp
Responsive image
  • सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर मासूम अर्पिता एम्स गोरखपुर में भर्ती, चल रहा इलाज
  • एम्स में जीवन और मौत के बीच जूझ रही बच्ची
  • परिजन बच्ची को लेकर परेशान, सता रही है चिंता

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी की मासूम 5 वर्षीय अर्पिता के फर्जी झोलाछाप के द्वारा द्वारा गलत इलाज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने मामले का संज्ञान लेकर बच्ची को गोरखपुर एम्स में व्यक्तिगत रूचि लेकर भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सांसद ने मामले में फर्जी चिकित्सक और उसको सह देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

छितौनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1, विवेकानंद नगर निवासी लालसाहब जायसवाल की 5 वर्षीय पुत्री अर्पिता को मामूली दांत में दर्द होने पर फर्जी डाक्टर ने दांत उखाड़ दिया जिसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और जबड़े में बड़ा घाव और सूजन बन गया और देखते ही देखते गले के नीचे से खून और पस सूराख होकर गिरने लगा, परेशान घरवालों ने उसे उसे जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज पड़रौना में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की टीम ने मासूम के इलाज के बाद गोरखपुर एम्स में दिखाने की सलाह दी लेकिन पिता लालसाहब एम्स में पंजीकरण और भर्ती को लेकर काफी परेशान हुए और असहाय होकर कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे से मदद की गुहार लगाई।

सांसद विजय दुबे ने मामले का लिया संज्ञान, कराया एम्स में भर्ती, दोषी फर्जी डाक्टर पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

जब मासूम अर्पिता का मामला सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे के संज्ञान में आया तो उन्होंने फौरन अपने स्तर से पहल कर एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया और डाक्टरों से बातचीत की, उन्होंने बच्ची के समुचित इलाज का प्रवंध करने को निर्देशित किया साथ ही कहा कि आरोपी झोलाछाप जो भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर गलत तरीके से डाक्टरी का धंधा चला रहा है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

स्वास्थ्य महकमे में मचा है हड़कंप

आरोपी फर्जी झोलाछाप जो काफी दिनों से छितौनी कस्बे में दांत का इलाज कर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पर छापेमारी की लेकिन उक्त डाक्टर क्लिनिक बंद कर फरार चल रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking