अहिरौली बाजार/कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में धीरज पाण्डेय के आवास पर रविवार को भाजपा नेता अभय प्रताप राव ने युवाओं से पंचायत चुनाव पर चर्चा किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा जनप्रतिनिधियों के चुने जाने से जवाबदेह और गुणवत्तापरक राजनीति की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को भरोसा है कि युवा प्रधान,क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य आधुनिक सोच के साथ गांवों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और गांवों को नए दौर के साथ कदमताल कराएंगे।
उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। राजनीति के क्षेत्र में युवा वर्ग को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। इस दौरान देवेन्द्र कुमार,आलोक मिश्रा,पप्पू यादव,अमरजीत यादव,अजय राव, मोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- “मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला:…