News Addaa WhatsApp Group

Pankaj ji Maharaj/अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहार अपनाएं- पंकज जी महाराज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  5:05 PM

3,920 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Pankaj ji Maharaj/अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहार अपनाएं- पंकज जी महाराज
  • नाम का भेद जीवात्मा को भवसागर से पार जाने का एकमात्र साधन- पंकज जी महाराज
  • शाकाहार -सदाचार, मद्यनिशेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 17 वां दिन

कसया/कुशनगर। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज द्वारा अपने गुरू महाराज के अच्छे समाज के निर्माण के लिये चलाये गये शाकाहार -सदाचार, मद्यनिशेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 17 वें दिन नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिसवा महन्थ में सत्संग आयोजित हुआ।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

बाबा जयगुरुदेव के शिष्य पंकज जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्कों और चौरासी लाख योनि में कर्मों का भोग भोगने के बाद यह नर-नारायणी शरीर, ईश्वर कृपा से मिला हुआ है। मुसलमान फकीरों ने इसे कुदरती काबा कहा है। इसमें जीवात्मा बन्द है। उसमें एक ऑख, एक नाक, एक कान है। ‘‘मोको कहॉ ढूढ़े बन्दे, मैं तो तेरे पास में, न तीरथ में न मूरत में, मैं तो हूँ विश्वास में।’’ पंक्ति को उद्धृत करते हुए कहा कि सन्त-महात्मा मानव जाति को बराबर समझाते है कि प्रभु को यदि पाना चाहते हो, उनका दर्शन दीदार करना चाहते है तो वह बाहर तीरथ – मूरत या अन्य कर्मकाण्डों से नहीं मिलेगा। वह सन्तों के बातों पर विश्वास करने से आपके अन्दर शरीर में मिलेगा। आज तक जिस किसी को भी मिला, वह इसी शरीर में मिला। वह बाहर कभी भी नहीं मिलेगा। कलयुग में सन्तों ने सुरत-शब्द (नाम) का भेद जीवात्मा को भवसागर से पार जाने का एकमात्र साधन बताया है। सन्तोें महात्माओं के सत्संग में किसी की निन्दा, आलोचना नहीं की जाती है। सच्ची और सही बात बतायी जाती है।

श्री महाराज जी ने सुरत-शब्द का भेद बताते हुए कहा कि आज का मनुष्य विषय -विकारों को इस कदर फॅसा हुआ है कि उसका ख्याल, ध्यान कभी प्रभु की तरफ नहीं जाता है। यदि भूले – भटके कभी चला भी जाय तो यह दुनिया की लज्जतें, मोह और दुनिया का प्यार उसे वापस दुनिया में खींच लाती है। जिस प्रकार मरीज को मिठी मिश्री कड़वी लगती है। उसी प्रकार विकारों में फंसे हुए इंसानों को सन्त महात्माओं के उपदेश अच्छे नहीं लगते है। वे उनके सत्संग बचनों को अपनाते नहीं। यदि डाक्टर के द्वारा दी गयी दवा कोे मरीज नहीं खायेगा तो उसकी बीमारी कैसे ठीक होगी। सन्त-महात्मा के वचन वाणियों को जब तक मनुष्य अपने जीवन में नहीं उतारेगा। अच्छे समाज के निर्माण के लिए उन्होंने शाकाहार – सदाचार अपनाने, नशा मुक्त रहने, मानवतावादी बनने और सन्तों के सत्संग में आने की अपील की। जिससे मनुश्य की खोयी हुयी नैतिक और चारित्रिक बल वापस आ जाये। जब नैतिक और चारित्रिक बल होगा तब जीवात्मा शब्द यानि नाम, कलमा को सुनेगी और वह ऊपर के देवलोकों का भ्रमण करेगी। उन्होंने जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आगामी 11 से 15 जुलाई तक आयोजित गुरुपूर्णिमा पर्व पर आने का निमन्त्रण दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सवरूँ चौधरी, सुरेश चौरसिया, जयकरन, राजेन्द्र, रामप्रवेश यादव प्रधानाचार्य, विनायक यादव, सुरेश चन्द्र कुशवाहा, शिवानाथ कुशवाहा, राजकिशोर प्रसाद, मास्टर सुदर्शन सिंह, संजय सिंह, विवेक कुमार वर्मा, अमरनाथ शर्मा, संस्था मंत्री बाबूराम यादव, प्रबन्धक संतराम चौधरी, संगत दिल्ली प्रदेशअध्यक्ष विजय पाल सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मृत्युन्जय झा, मप्र महासचिव बीबी दोहरे, प्रबन्ध समिति के सदस्य अनूप कुमार सिंह, नानक जी, सूर्यबली सिंह, अखिलेश यादव, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking