हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य डा० अजय कुमार पांडेय के सेवा निवृत्त होने पर विधालय प्रबंध तंत्र द्वारा एक बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य को प्रबंधक मुन्ना लाल श्रीवास्तव द्वारा अंग बस्त्र,गीता देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उनके द्वारा अल्प काल में किए गये कार्यो को अद्वितीय बताया गया।इस दौरान प्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति जब नौकरी ज्वाइन करता है उसी दिन उसकी सेवा निवृत्त का डेट निर्धारित हो जाता है। व्यक्ति कभी सेवा निवृत्त नही होता है।श्री पांडेय जी द्वारा जो छाप छोडा गया है वह अद्वितीय है जो सदैव यादगार बना रहेगा।
इस दौरान सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य डा अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिधालय परिवार विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाएंगे और विद्यालय का सम्मान बढ़ाने का कार्य करेंगे साथ ही पठन-पाठन सुचारू रूप से चलाने का कार्य करेंगे।इस दौरान प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव कुलदीप सिंह रामेश्वर यादव कृष्णलाल प्रताप सिंह मृगेंद्र कुमार अंय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अरुण पांडेय ने किया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण व सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के दूबे टोला में ग्यारह हजार…