Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

पटहेरवा: पंद्रह हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jun 8, 2024, 5:38 PM IST • अब तक 464 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा पुलिस ने एक इनामिया अभियुक्त को दबोचा है, जिसके ऊपर पंद्रह हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुजरिम बताया जा रहा है,जिसको स्थानीय पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।

बताते चले की थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह, आरक्षी अर्जुन खरवार,आरक्षी अभिलाष यादव, महिला आरक्षी मनीषा सिंह की टीम द्वारा मु0अ0सं0 278/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पंद्रह हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त सिद्दू कुरैशी उर्फ वासिद पुत्र खलील कुरैशी निवासी मुहल्ला कुरैशीयन बघरा थाना तिताबी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने कहा:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अंतर जनपदीय अपराधी है,जिसके ऊपर कई गंभीर आरोप के मुकदमे पंजीकृत है,स्थानीय पुलिस को इसे काफी समय से तलाश थी,लेकिन पुलिस के पकड़ से यह दूर रहता था। लेकिन मेरी टीम द्वारा बिछाई गई जाल में यह फंस गया,जिसे दबोच लिया गया।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi