News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: अंतरप्रांतीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश! चोरी की वाहन व 10 किलो से अधिक अवैध गांजा समेत अन्य सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 16, 2023  |  5:47 PM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: अंतरप्रांतीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश! चोरी की वाहन व 10 किलो से अधिक अवैध गांजा समेत अन्य सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है,पुलिस टीम ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की एक चार पहिया वाहन के साथ, दस किलो ग्राम से अधिक अवैध गांजा और अन्य सामान के साथ दो शातिर वाहन चोर गैंग के सदस्यों को दबोचने में उस समय सफल हुई है,जब वह नेशनल हाईवे से जा रहे थे।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में मादक,द्रव्य पदार्थो की तस्करी व वाहन चोरी की हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा राघवेन्द्र कुमार सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह,उप निरीक्षक आकाश सिंह,हेड कांस्टेबल ब्रजेश यादव,आरक्षी बिनोद यादव,आरक्षी अर्जुन खरवार,आरक्षी अभिलाष यादव की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के काजीपुर कट चौराहा NH-28 के पास से दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोर क्रमशः खलीलूर रहमान खान पुत्र अबू बकर सिद्धिकी खान निवासी कोकिला मौलबी पाडा थाना अभयपुरी जनपद बोगई गांव आसाम , रामप्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी विश्राम पुर थाना लालूम जनपद लखीमा आसाम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की स्कार्पियो फर्जी नम्बर प्लेट लगा व डिग्गी से एक अदद चोरी का उपकरण RCM BS-6 माडल की गाडियो को खोलने वाला, एक अदद OBD TOOL , एक अदद लाक, 03 अदद फर्जी आरसी व एक अदद फर्जी आधार कार्ड व फर्जी डीएल व एक बोरे मे करीब 10 किलो 248 ग्राम अवैध गाजा बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानिए अपराध का तरीका !

अभियुक्तों ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि सबसे पहले हम लोग गाडियो को चुराकर उसका फर्जी नम्बर प्लेट तैयार कर तथा चेचिस नं0 बदलकर उन्ही गाडियो से बिहार से गांजा लेकर आते है और जहा कोई पार्टी मिल जाती है उसे गांजा बेच देते है तथा चोरी की गाड़ियो का अच्छा दाम मिलने पर फर्जी आऱसी तैयार कर अन्य राज्यो मे गाड़ियो को बेच देते है । हम सभी बिहार से चोरी की गई गाड़ियों को उत्तर प्रदेश और उतर प्रदेश से चोरी की गई गाड़ियों के बिहार के साथ साथ नेपाल राष्ट्र,में बिक्री कर देते है।

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कहते है:

इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में थानाध्यक्ष पटहेरवा राघवेन्द्र सिंह कहते है की पकड़े गए अभियुक्त शातिर अंतर प्रांतीय वाहन चोर गैंग के सक्रिय सदस्य है। इनके ऊपर इस जनपद के थाना कसया में दो अभियोग पहले से पंजीकृत है। पकड़े गए इन अभियुक्तों के सहारे पुलिस एक बड़े नेट वर्क की कुंडली खंगाल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा! आज रात और कल दिन में सजेगा ऐतिहासिक डोल मेला, चार अखाड़े दिखाएंगे करतब
सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा! आज रात और कल दिन में सजेगा ऐतिहासिक डोल मेला, चार अखाड़े दिखाएंगे करतब

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ बाजार का ऐतिहासिक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking