Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

99 वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को, श्रीनाथ सम्मान से सम्मानित होंगे महामहोपाध्याय डॉ रामजी मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 16, 2023, 5:09 PM IST • अब तक 212 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • तीन ग्रंथों का होगा लोकार्पण

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय का 99वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को मनाया जाएगा।इसी दिन महाविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष एक विशिष्ट विद्वान को दिया जाने वाला श्रीनाथ सम्मान भी दिया जाएगा

उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रबंध समिति के प्रबंधक अग्निवेश मणि एवं मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय ने दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का स्थापना दिवस हर वर्ष मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को मनाया जाता है और एक विशिष्ट विद्वान को महाविद्यालय के तरफ से श्रीनाथ सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान 17 दिसंबर को महामहोपाध्याय डॉ रामजी मिश्र पूर्व अधिशासी अधिकारी आकाशवाणी प्रयागराज को देने का निर्णय प्रबंध समिति ने लिया है। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा होंगें।

Advertisement

इस दौरान शिक्षकों द्वारा संपादित अभिनंदन ग्रंथ गंगेश्वर गौरवम्, मोहन पाण्डेय भ्रमर, द्वारा रचित गीत संग्रह वंदेमातरम्, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव द्वारा रचित गीत संग्रह ‘कृष्णार्पिता,का विमोचन भी किया जाएगा।

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi