Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

पटहेरवा: दो बच्चों सहित लापता महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Aug 8, 2024, 5:53 PM IST • अब तक 575 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने दो बच्चों सहित गायब मां को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना पटहेरवा पुलिस टीम को सूचना मिली की दो बच्चों के साथ मां कही गायब हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से महिला व दो बच्चों उम्र लगभग दस वर्ष व नौ वर्ष की सकुशल बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

क्या थी घटना

दिनांक 05.08.24 को आवेदक स्वतंत्र सिंह पुत्र बृजलाल सिंह निवासी नगर पंचायत फाजिलनगर वार्ड नं0 10 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर द्वारा थाना पटहेरवा पर प्रार्थना पत्र दिनांक 01.08.24 को रात्रि 20.00 बजे उनकी पत्नी दो बच्चो सहित गुम होने के सम्बंध में दिया गया पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश जारी थी इसी क्रम में आवेदक द्वारा उच्चाधिकारीगण को अज्ञात नम्बर से वाट्सप काल कर एक लाख रूपये की फिरौती मांगने की बात बतायी गयी आवेदक के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 254/24 धारा 140(2)बीएनएस 2023 पंजीकृत कर पुलिस टीमों द्वारा खोजबीन,तलाश की जा रही थी कि जीआरपी गोरखपुर से के पास से उक्त महिला अपने दो बच्चो सहित बरामद किया गया।

Advertisement

बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह उपनिरीक्षक गौरव वर्मा चौकी प्रभारी फाजिलनगर कांस्टेबल विनोद यादव सोहित कुमार अर्जुन खरवार महिला कांस्टेबल अंजनी यादव शामिल रही।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi