News Addaa WhatsApp Group

पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 5, 2026  |  6:28 PM

600 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन एवं उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष परिवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

जिला आबकारी अधिकारी कुशीनगर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या (एक) दिनेश कुमार एवं क्षेत्र संख्या (तीन) संतोष कुमार सिंह ने मय टीम कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम शिगहा पट्टी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 100 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बोले आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार..!

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में आबकारी निरीक्षक पडरौना क्षेत्र संख्या (एक) दिनेश कुमार ने कहा कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए यह अभियान उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर कच्ची शराब के अवैध धंधे पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking