कसया/कुशीनगर। रमजान और अक्षय तृतीय पर्व शान्ति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर मंगलवार को कसया थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक हुई,पीस कमेटी की बैठक सीओ कसया पीयूषकांत राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।ईद को लेकर कसया थाना पर धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गईं।
सीओ कसया पीयूषकांत राय ने कहा कि रमजान शांतिपूर्वक मनाएं,शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है,पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही लोगों से अपील की, यदि कही पर भी कोई घटना अथवा सद्भाव बिगाड़ने की आशंका की सूचना मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।
थानाध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह ने कहा इन दिनों सोशल मीडिया पर तमाम भ्रामक अफवाहों के जरिए समाज मे अशांति लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए ऐसी भ्रामक पोस्ट से बचते हुए सूचनाओं की पुष्टि किये बगैर कोई भी कार्य लोगों को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि किसी को कोई समस्या है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए तैयार है,किसी भी तरह की माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी,इस मौके पर एसआई विवेक कुमार पांडेय,एसआई शर्मा सिंह यादव,एसआई महेंद्र चौधरी समेत प्रधान,सभासद ,बीडीसी,पुजारी व मौलवी,क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।।
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…