पडरौना (कुशीनगर)
जनपद मुख्यालय स्थित PD सिटी मॉल में मंगलवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया, जिसने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मॉल की लिफ्ट अचानक खराब हो जाने से सिविल कोर्ट कसया कुशीनगर के अधिवक्ता अभय पाण्डेय एवं उनके साथ मौजूद रिश्तेदार, NRI मोहन पाण्डेय का परिवार करीब 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट अचानक बीच में बंद हो गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंदर फंसे लोगों ने काफी प्रयास के बाद सहायता के लिए संपर्क किया। इसी दौरान अधिवक्ता अभय पाण्डेय ने लिफ्ट के अंदर से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी कर्मियों की मदद से लिफ्ट खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब आधे घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को राहत मिली।
घटना के बाद मॉल प्रशासन की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश देखा गया। अधिवक्ता अभय पाण्डेय ने PD सिटी मॉल के प्रबंधक के खिलाफ लीगल नोटिस जारी कर दिया है और मॉल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस और फायर टीम नहीं पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना ने बड़े शॉपिंग मॉल में रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…
हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…
आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली…