News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाजार: आगामी उनतीस अगस्त को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को लेकर पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2021  |  3:50 PM

572 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: आगामी उनतीस अगस्त को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को लेकर पूर्व तैयारी बैठक सम्पन्न

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार में आगामी 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश पूर्व आई०ए०एस०अरविंद शर्मा जी के आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के पूर्व तैयारी बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष पिपरा बाजार महेश रौनियार व निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा हरिशंकर राय ने संयुक्त रूप से किया।उक्त बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम को दिव्य तथा भव्य बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के आयोजन श्री पुनीत राय संचालन बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान द्वारा होना है।प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार पाण्डेय ने सबको आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दिव्यता और भव्यता के लिए पूरा विद्यालय प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा और आगामी कार्यक्रम ऐतिहासिक होगी।उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में भले ही संसाधन की कमी है लेकिन भाव की कमी नही है और पूरा विद्यालय परिवार भावनात्मक रूप से आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत करेगा।उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री विश्वजीत राय,मण्डल उपाध्यक्ष हरीश पाण्डेय,युवा समाज सेवी प्रमोद राय,अजय राय तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार जायसवाल उर्फ गोल्डी,सहित विद्यालय के शिक्षकगण श्री संजय गौतम,सतीश कुशवाहा, सुनील पांडेय,भूपेन्द्र पांडेय,हरिंद्र कुशवाहा,व्यास पटेल,धनंजय कुमार गोंड,विद्यानंद शुक्ल,डॉ विष्णु प्रताप चौबे,दीपक मिश्रा तथा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking