News Addaa WhatsApp Group Join करें

बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 3, 2026  |  8:00 PM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बी आर एम स्कूल ने इस वर्ष भी अपना 11वां वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मंगलवार 4 फरवरी को विद्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विद्यालय के प्रबंधक श्री राजन कुमार मिश्रा एवं आजीवन सुझाव समिति के अध्यक्ष, अवकाश प्राप्त शिक्षक राम इकबाली राय ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस 7 फरवरी, शनिवार को सायंकाल 5 बजे से विद्यालय प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में केवल बी आर एम स्कूल के ही नहीं, बल्कि अन्य विद्यालयों के बच्चों को भी बिना किसी भेदभाव के पूर्व निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया गया था। प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय प्रांगण में नृत्य, गायन, पेंटिंग के साथ-साथ भाला क्षेपण, गोला क्षेपण, तीन टांग दौड़, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, लॉन्ग जंप, हाई जंप, स्लो साइकिल रेस, 100 मीटर दौड़, मार्बल-स्पून रेस, फुटबॉल व वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि अभिभावकों एवं अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम सायंकालीन रखा गया है, जो निर्धारित समय पर प्रारंभ होकर रात्रि 8 बजे सहभोज के साथ संपन्न करने का प्रयास रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों व शुभचिंतकों से अपील की है कि यदि किसी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित न किया जा सका हो तो वे अखबार व सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई सूचना को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करें और होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक दिलीप कुमार राय ने बताया कि 7 फरवरी को इच्छुक बच्चों का निःशुल्क नामांकन भी किया जाएगा, जो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने मीडिया बंधुओं से इस जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसका लाभ उठा सकें।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking