कसया/कुशीनगर । बौद्ध स्थली कुशीनगर में महात्मा बुद्ध क़ृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने 07 जुलाई को कुशीनगर में पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है l
मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थगित बरसात का मौसम और हो रहे लगातार वारिश के चलते कार्यक्रम को स्थगित किया गया है l विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के हवाले से इस सम्बन्ध सूचना जानकारी प्राप्त हुईं कि पीएम द्वारा महात्मा बुद्ध क़ृषि विश्वविद्यालय का होने वाला कार्यक्रम बरसात के कारण होल्ड कर दिया गया हैl अब यह कार्यक्रम अच्छे मौसम को देखते हुए पीएम के समयानुसार शिलान्यास किया जाएगा l हालांकि यह भी जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री वर्चुअल उद्घाटन भी कर सकते है, लेकिन इसकी अभी कोई अधिकारी सूचना यां जानकारी उपलब्ध नहीं है l पीएम का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आज सोमवार को रात्रि लगभग 8:30बजे जारी हुआ है l इसके पूर्व प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने फेसबुक आईडी पर प्रसारित किया है l जबकि पीएम के कार्यक्रम को लेकर आज सुबह क़ृषि मंत्री श्री शाही, मुख्यमंत्री के सलाहकार, डीजीपी, गृह सचिव सहित मंडलीय व जिला स्तरीय आला अधिकारी पीएम कार्यक्रम स्थल व एयरपोर्ट सहित सभी मार्गो का निरिक्षण किया था l
इसी कार्यक्रम को लेकर कल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी कुशीनगर आने वाले थे, जिस कारण उनका भी कुशीनगर कार्यक्रम स्थगित हो गया l अब देखना है कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास का होता है, इसका क्षेत्रवासियो को उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा है l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…