News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से पीएन पाठक ने दाखिल किया नामांकन पत्र

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 5, 2022  |  5:50 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से पीएन पाठक ने दाखिल किया नामांकन पत्र

कुशीनगर । विधानसभा चुनाव के छठे चरण के नामांकन के दूसरे दिन कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी०एन० पाठक ने नामांकन किया । जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय और बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी के साथ कलेक्ट्रेट आए पी एन पाठक ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने समर्थकों संग कलेक्ट्रेट में पर्चा दाखिल करने पहुंचे।शनिवार को श्री पाठक ने कुशीनगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।नामांकन से पहले श्री पाठक ने सपरिवार रामजानकी मठ में पूजा अर्चना किया,व उसके बाद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आशीर्वाद लिया उसके बाद नामांकन के लिए निकले।
उनके प्रस्तावक के रूप में शिवमोहन प्रसाद(मण्डल अध्यक्ष),छेदी शर्मा,विनोद गिरी,रामायन उपस्थित रहे।कुशीनगर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर वरुण कुमार पांडेय ने पीएन पाठक का नामांकन पत्र लिया।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking