कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा सीट के घोषित प्रत्याशी पीएन पाठक ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। बोले कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान व कार्यकर्ताओं व जनता के मान सम्मान की हिफाजत सर्वोपरि रहेगा।
पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुशीनगर में बाटलिंग प्लांट की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी व बौद्ध देशों से जल्द उड़ान, कुशीनगर को रेलवे लाइन से जोड़ना, नेपाल, बिहार व दिल्ली तक अंतरराज्यीय परिवहन सेवा से जोड़ वॉल्वो बस चलाना, मैत्रेय की भूमि पर कृषि विश्विद्यालय की स्थापना कराना व फोरलेन पर ट्रामा सेंटर का निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग व बलिदान के बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में जानी जा रही है। कार्यकर्ता रीढ़ है। किसी के द्वारा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। उनके मान, सम्मान की रक्षा के लिए कोई समझौता नही किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में ताकत झोंकने की अपेक्षा की,कहा कि पार्टी की नीतियों व प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों व क्षेत्र में सरकार के द्वारा किये गए प्रमुख विकास परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाए।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…