कुशीनगर । पुलिस ने दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवार के बच्चों के साथ मनाईं। बच्चों को फल व मिठाई वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।
दीपावली पर छुट्टी न मिलने से घर न जाने वाले पुलिसकर्मियों ने इस बार दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ दोगुनी कीं। पुलिस ने जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस ने बच्चों को फल तथा मिठाई वितरित कीं। साथ ही नंगे पैर घूम रहे इन बच्चों को चप्पलें भेंट कीं। पुलिस से उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे भी खिले नजर आए। बच्चे भी पुलिसकर्मियों के साथ घुले मिले नजर आए।
खड्डा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मनाए के बारे में बताया कि मासूमों के साथ पर्व मनाए इस दौरान हेड कांस्टेबल दीपू खरवार,आरक्षी शशिकेष गोस्वामी,आरक्षी यशवंत यादव,आरक्षी सोनू यादव,आरक्षी एशरार अहमद के अलावे पूर्व जिलापंचयत सदस्य – समाजसेवी मिठू अग्रवाल उपस्थित रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…