News Addaa WhatsApp Group

योगी से मिलीं प्रधान-गुरवलिया विद्युत केन्द्र की किया शिकायत

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 30, 2024  |  6:53 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी से मिलीं प्रधान-गुरवलिया विद्युत केन्द्र की किया शिकायत
  • विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था से उपभोक्ता हैं परेशान

तुर्कपट्टी । विद्युत अनापूर्ति से परेशान पूर्व विधायक रामधारी पाण्डेय के गाँव बसडीला पाण्डेय की प्रधान माधुरी पाण्डेय सोमवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुरवलिया विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अभियन्ता के कार्यशैली की शिकायत करते हुए सुचारू विद्युत आपूर्ति कराने की माँग की।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

विकासखण्ड तमकुही अन्तर्गत ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय की ग्राम प्रधान माधुरी पाण्डेय सोमवार को योगी से मिलीं जहाँ उन्होंने बताया कि मेरे ग्रामसभा में गुरवलिया बाजार में स्थित विद्युत उपकेन्द्र से विजली की आपूर्ति होती है।इस उपकेन्द्र से घोषित रोस्टर के बजाय बेतहाशा विजली की कटौती की जाती है।ऐसे में उपकेन्द्र से सम्बद्ध उपभोक्ता काफी परेशान हैं।उपभोक्ताओं की परेशानियों से अभियन्ता और कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।सब अपनी मर्जी के मालिक बने हुए हैं।यहाँ पर तैनात अभियन्ता उपकेन्द्र पर निवास करना तथा क्षेत्र में भ्रमण करना तो दूर फोन तक रिसीव नहीं करते हैं।ऐसे में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को किससे बतायें।यहाँ के कर्मचारी बिना पैसे लिये समय से फाल्ट तक ठीक नहीं करते हैं।जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को एक-दो दिनों तक अन्धेरे में रात गुजारनी पड़ती है।उन्होंने बताया कि दिन में भी शिड्यूल्ड के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है अगर कभी-कभार मिलती भी है तो शट-डाउन तथा ओवरलोड घोषित कर कटौती कर दी जाती है।यहाँ तैनात जेई शिकायकर्ताओं से बात करना उचित ही नहीं समझते।उन्होंने अपना निजी नम्बर किसी को दिया नहीं है और गुरवलिया उपकेन्द्र का सीयूजी नम्बर काम नहीं करता है।

ऐसे में उपभोक्ता करे तो क्या करे?उन्होंने बताया कि बसडीला पाण्डेय में अधिभार की अपेक्षा कम पावर के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं जो लोड पड़ने पर जल जाते हैं ऐसे में उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिये 250 केवी के ट्रांसफार्मर की तत्काल आवश्यकता है।पोखरा टोला व डीह टोला में दस व सोलह केवी के लगे ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दोनों टोले के उपभोक्ता एक सप्ताह से अन्धेरे में रह रहे हैं।

संबंधित खबरें
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध
रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking