News Addaa WhatsApp Group

अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा बस्ती में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2022  |  6:26 PM

433 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा बस्ती में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

गोरखपुर: पादरी बाजार अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार 21/11/ 2022 को महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सेवा बस्ती संपर्क अभियान के क्रम में व्यास नगर सेवा बस्ती , जंगल सालिकराम नगर वार्ड न० 35 अंतर्गत बिस्मिल नगर मंडल में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार उपस्थित रहे ।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

उन्होंने बताया कि गोरखपुर महानगर बस्ती संपर्क अभियान के जो 17 सितंबर 2022 से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक बस्ती संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जो काम अनुसूचित समाज के लिए किया वह आज तक किसी ने नहीं किया वो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया है। बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर जी के जो सपने अधूरे रह गए थे उसको पूरा करने का कार्य मोदी और योगी सरकार पूरा कर रही है।

सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, इज्जत घर, आयुष्मान कार्ड जैसी अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में पत्रक के माध्यम से लोगों को अवगत कराया की सरकार अनुसूचित समाज के लिए हर संभव मदद के साथ बाबा साहेब के सर्वसमाज की धारणा को साकार करने का काम कर रही है।
जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मोदी -योगी जी द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अनुसूचित समाज और दबे कुचले वर्ग को हुआ है। साथ ही उनके स्वाभिमान व सम्मान के देवता बाबा साहेब की स्मृतियों को संजोने का काम भाजपा ने किया है।

उक्त जनसम्पर्क में क्षेत्र के युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ कुमार महानगर उपाध्यक्ष अनिल कनौजिया महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन कोषाध्यक्ष मनीराम संतोष कुमार बादल सिंह विकास सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking