News Addaa WhatsApp Group

पूर्वांचल विकास के दौड़ में अन्य क्षेत्र से पिछड़ा है, इसे थोड़ा सहयोग कर बदला जा सकता है: अरविंद कुमार शर्मा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2021  |  4:14 PM

575 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्वांचल विकास के दौड़ में अन्य क्षेत्र से पिछड़ा है, इसे थोड़ा सहयोग कर बदला जा सकता है: अरविंद कुमार शर्मा

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व नौकरशाह एम एल सी का नौरंगिया स्थित हाल में नागरिक अभिनंदन किया गया जिससे गदगद उन्होंने अपने की इसी माटी का बताते हुए क्षेत्र के विकास में कदम से कदम मिला विकास के कीर्तिमान स्थापित कर बुद्ध की धरा को पुनः प्रतिष्टित करने का भरोसा जताया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे इसी बुद्ध, महाबीर की धरती से होने के कारण आपके ही हैं।उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्वांचल विकास की दौड़ में अन्य क्षेत्रों से पिछड़ा है।आजादी के 75 वर्ष के बाद भी ऐसी दशा को थोड़ा सा सहयोग कर बदला जा सकता है।उन्होंने बताया कि उनके केंद्र में तैनाती के दौरान पता चला कि तराई में पाई जाने वाली हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व अच्छी खासी पाई जाती है जिसपर विचार करने पर पाया गया कि इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर किसानो की आमदनी में बृद्धि की जा सकती है। आजादी के 75वी वर्षगांठ पर हर जिले में 75 जरूरतों को सूचीबद्ध कर उनमे कार्य किया जाय तो अपेक्षित प्रगति पाई जा सकती है।पूर्वांचल विकास के दौड़ में अन्य क्षेत्र से पिछड़ा है, इसे थोड़ा सहयोग कर बदला जा सकता है: अरविंद कुमार शर्माकार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीयसांसद विजय कुमार दुबे व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने उन्हें पूर्वांचल के लाल,अपनी माटी की उपज बताते हुए क हा कि विशाल हृदय के स्वामी आई ए एस के रूप में गुजरात काडर में रहने के दौरान गुजरात मॉडल को रूप देने वाले आज हमारे नेता के रूप में पधारे हैं, उनका स्वागत है।
एम एल सी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व पी एम ओ नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा के साथ पधारे सभापति उ प्र सहकारी ग्रामविकास बैंक संतराज यादव का सांसद विजय कुमार दुबे,विधायक गंगा सिंह कुशवाहा पूर्व विधायक रेल परामर्श समिति सदस्य दीपलाल भारती, श्रम मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य के पी आर ओ रामेश्वर कुशवाहा,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय कार्यक्रम आयोजक पुनीत राय,सहसंयोजक अमित जायसवाल उर्फ गोल्डी,अश्विनी पांडेय,हरिशंकर राय सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने माल्यार्पण व भाजपा नेता डॉ निलेश मिश्रा,नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के सदस्य,चेयरमैन सेवरही सुरेंद्र राय,भाजपा मण्डल महामंत्री विश्वजीत राय,मण्डल उपाध्यक्ष हरीश पाण्डेय,प्रमोद राय,दुर्गेश राय,सौरभ सिंह,इन्त्याज बेग,नेपाल के राजनीतिक परिवार से पधारे अजय सिंह टिंकू मौजूद रहे आदि।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking