News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में रेलवे, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय व महिला विश्वविद्यालय मेरी प्राथमिकता- श्यामरती देवी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 25, 2022  |  4:59 PM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में रेलवे, अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय व महिला विश्वविद्यालय मेरी प्राथमिकता- श्यामरती देवी

कसया/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थली औऱ बौद्ध केंद्र कुशीनगर को रेलवे से जुड़वाना और उच्च शिक्षा के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, महिला विश्वविद्यालय की स्थापना मेरी प्राथमिकता होगी।

उक्त बातें कुशीनगर विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती श्यामरती देवी पत्नी वरिष्ठ अधिवक्ता व पीसीसी सदस्य जगदम्बा प्रसाद सिंह ने एक भेंट के दौरान कहीं। कहा कि जनता का आशिर्बाद मिला और विधायक बनीं तो कुशीनगर को रेलवे से जुड़वाना मेरी प्राथमिकता में है। विदेशी भाषाओं व बौद्ध दर्शन के अध्ययन के लिए पूर्व के मैत्रेय की खाली जमींन पर अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए महिला विश्वविद्यालय व जनपद में पर्यटन व रोजगार की दॄष्टि से जलाशयों व पोखरों का सुंदरीकरण कर तरणताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी के साथ बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने का प्रयास करूंगी। प्रमुख दलों में से एक कांग्रेस ने श्रीमती श्यामरती को प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटीं कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को बिना भेद एक सूत्र में बांधकर रख सकने की क्षमता रखती है। पार्टी श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में नया इतिहास लिखने जा रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इतिहास रचने जा रही है। कुशीनगर की जनता पर मुझे काफी भरोसा है औऱ उनके आशिर्बाद व वोट के लिए उनके घरों तक जा रही हूं। कक्षा छः तक पढ़ी श्रीमती देवी (65 वर्ष) के पति श्री सिंह वर्ष 1993 में रामकोला सीट से निर्दल व वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर सीट से चुनाव लड़े थे और 20 हजार मत प्राप्त किये थे। श्री सिंह व श्रीमती सिंह ने कहा कि उन्हें हर वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking