News Addaa WhatsApp Group

राजकीय चिकित्सालय अपने दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 21, 2025  |  3:37 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय चिकित्सालय अपने दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में जर्जर आवासीय भवन में बर्षो से चल रहा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अपने दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू।

इस चिकित्सा केंद्र पर आए दिन जहां सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं और जर्जर भवन में अपना इलाज कराते हैं मरीजों की जब भीड़ बढ़ती है तों मरीज़ धुप में बैठकर अपने नम्बर का इलाज कराते हैं।बारिस के मौसम में इस केंद्र के अंदर पानी लग जाता है।एक तरफ शासन आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया है वही तहसील मुख्यालय पर मौजूद जर्जर आवास जिसको बर्षो पहले स्वास्थ्य कर्मी खाली कर चुके हैं उसी जर्जर आवास में यहां पर तैनात डाक्टर अपना व मरीजों का जान जोखिम डाल इलाज करते हैं।इस सम्बन्ध में चिकित्साधिकारी डा सत्यप्रकाश राय ने इस जर्जर भवन में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र के बारे में उपजिलाधिकारी हाटा जिलाधिकारी कुशीनगर सहित अन्य को पत्र लिख चुके हैं परंतु उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की नजर अंदाज किया जा रहा है।

आखिर कब जगेगा प्रशासन जब इलाज के लिए आए मरीज जर्जर भवन में दबकर मर जाएंगे तब।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है इस मामले को देख कर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking