मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को शाकाहारी होने के साथ साथ अच्छे विचारों का होना अत्यन्त अवश्यक है। और मनुष्य जीवन में अच्छे विचार अच्छे संगत और सत्संग से आ सकता है। भगवान की भक्ति , सत्संग और ध्यान के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। परमात्मा एक है और एक ही रहेगा।
उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में परम संत बाबा जय गुरुदेव महराज के संदेशों को सुनाते हुए सन्देश वाहक बैकुंठ दूबे ने कहा। उन्होंने ने आगे कहा कि समय समय पर इस धरा धाम पर मनुष्य को मार्ग दर्शन देने के लिए संत अवतरित होते रहे हैं। इस कलयुग में बाबा जयगुरुदेव जी महराज ने मनुष्यों को उनके जीवन को सार्थक बनाने के लिए शाकाहारी होने का सन्देश दिया। उन्होंने सभी जनमानस से शाकाहारी और नशा मुक्त करने का आग्रह करते हुए अपने अनुयायियों से कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करें और प्रेम और करुणा के साथ जीवन जिएं। सभ्यता अंग्रेजी विज्ञान पढ़ने मात्र से नहीं अण्डा , मछली व शराब का सेंवन छोड़कर शाकाहारी बनने से और नशा मुक्त होने से आएगी। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कुशवाहा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जय कुमार उर्फ नन्हे बाबू, सुरेश कुशवाहा, मदन यादव, अजय सिंह, एडोबोकेट अवनीश सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, सुदामा कुशवाहा, श्रीराम शर्मा, चन्द्रेश सिंह, गौतम मुनि तिवारी, मनीष मिश्र, संजय पाण्डेय, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…
हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…
भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…